गोपालगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में महज 24 यूनिट रक्त, सिविल सर्जन ने की रक्तदान की अपील

गोपालगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी देखी गई है, जहां केवल 24 यूनिट रक्त उपलब्ध है. सिविल सर्जन ने जिले के नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने की अपील की है.

Gopalganj Blood Bank: करीब 25 लाख की आबादी वाले गोपालगंज जिले में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में मंगलवार को महज 24 यूनिट रक्त उपलब्ध पाया गया. सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक में कम रक्त भंडार देखकर सिविल सर्जन डॉ. मोहम्मद इसराइल ने चिंता जतायी. उन्होंने जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, संभ्रांत लोगों और जागरूक नागरिकों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की.

सिविल सर्जन ने कहा कि ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त का भंडार रहना बेहद जरूरी है. गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के साथ-साथ प्रसव के दौरान जरूरतमंद महिलाओं, सड़क हादसों में घायल मरीजों और अन्य आपात स्थितियों में भर्ती मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है. ऐसे में रक्त की कमी होने पर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है.

स्वस्थ लोग स्वेच्छा से करें रक्तदान

सिविल सर्जन ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

उन्होंने जिले में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संगठनों और युवाओं से आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किये जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हों.

नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने पर जोर

सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किये जाने की जरूरत है. इससे आपात स्थिति में मरीजों को रक्त के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी रक्तदान के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता को बेहतर बनाया जा सकता है.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे स्वास्थ्यकर्मी

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शशि रंजन प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद, ब्लड बैंक प्रभारी, सुरक्षा गार्ड समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >