गोपालगंज में 22 अंचल अमीनों का तबादला, 4 जुलाई तक नए पदस्थापन पर देना होगा योगदान

Gopalganj Amin Transfer 2026 : गोपालगंज प्रशासनिक हित और एक ही स्थान पर तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की नीति के तहत गोपालगंज जिले में तैनात 22 अंचल अमीनों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर समाहरणालय की जिला स्थापना शाखा ने गुरुवार को स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया.

Gopalganj Amin Transfer 2026 : गोपालगंज प्रशासनिक हित और एक ही स्थान पर तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की नीति के तहत गोपालगंज जिले में तैनात 22 अंचल अमीनों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर समाहरणालय की जिला स्थापना शाखा ने गुरुवार को स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया. सभी स्थानांतरित अंचल अमीनों को 4 जुलाई 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित तिथि तक नए अंचल कार्यालय में योगदान नहीं देने वाले अंचल अमीनों को 6 जुलाई 2026 से स्वतः विरमित (Relieved) माना जाएगा. जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को समय पर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है.

इन अंचल अमीनों का हुआ तबादला

  • लालजीत कुमार : पंचदेवरी से कटेया
  • कंचन कुमारी : मांझा से बरौली
  • रिया कुमारी : मांझा से बरौली
  • सौरभ कुमार : विजयीपुर से कटेया
  • अंशु कुमार : विजयीपुर से उचकागांव
  • दीपक कुमार : विजयीपुर से फुलवरिया
  • अमित कुमार : गोपालगंज से बरौली
  • सत्येन्द्र : भोरे से गोपालगंज
  • नीतीश कुमार : भोरे से पंचदेवरी
  • सोनम कुमारी : भोरे से विजयीपुर
  • गोलु कुमार : बरौली से उचकागांव
  • शिबु कुमार : बरौली से थावे
  • मोनिका कुमारी : बरौली से सिधवलिया
  • शम्स तबरेज : फुलवरिया से कुचायकोट
  • राज प्रकाश कुमार यादव : फुलवरिया से कुचायकोट
  • सुभाष यादव : कुचायकोट से गोपालगंज
  • अमन कुमार पाण्डेय : कुचायकोट से मांझा
  • नमी प्रिया : कुचायकोट से मांझा
  • मुकुल कुमार श्रीवास्तव : कटेया से भोरे
  • नीरज कुमार : कटेया से भोरे
  • समरजीत कुमार : उचकागांव से कुचायकोट
  • विकास कुमार मिश्रा : सिधवलिया से बैकुण्ठपुर

Gopalganj News : जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की नीति के तहत किया गया है. सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >