DU छात्रसंघ चुनाव में गोपालगंज के आदर्श कुमार की जीत, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में बने पाठ्यक्रम प्रतिनिधि

गोपालगंज जिले के आदर्श कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल की है. वे दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पाठ्यक्रम प्रतिनिधि चुने गए हैं. उनकी जीत पर जिले में खुशी की लहर है.

Gopalganj News : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के आदर्श कुमार ने जीत दर्ज की है. चुगड़ी-जगदीशपुर गांव निवासी आदर्श कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पाठ्यक्रम प्रतिनिधि के पद पर जीत हासिल की है. उनकी जीत की खबर मिलते ही विजयीपुर समेत गोपालगंज जिले में समर्थकों और परिचितों के बीच खुशी का माहौल है.

दिल्ली में पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में बनायी पहचान

आदर्श कुमार विजयीपुर के चुगड़ी-जगदीशपुर गांव निवासी भाजपा नेता मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव उर्फ सोनू लाल श्रीवास्तव के पुत्र हैं. उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पाठ्यक्रम प्रतिनिधि के पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

आदर्श की जीत की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी. क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

पिता भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रह चुके हैं

आदर्श कुमार के पिता मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव भाजपा गोपालगंज जिला के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं. इसके अलावा वह पूर्व में विजयीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

आदर्श की सफलता पर विजयीपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

आदर्श कुमार की जीत पर बधाई देने वालों में सोनू कुमार पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नितेन्द्र राय, संजय साहू, सुधाकर पांडेय, हरेंद्र मद्धेशिया, मनोज मिश्रा, मुरलीधर मिश्रा, बुलेट राम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Also Read: 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे BDO, विकास कार्य ठप होने का खतरा; मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >