गोपालगंज: सस्ता सोना देने का झांसा देकर पंजाब के युवकों से 7.68 लाख की ठगी, रजोखर में मारपीट कर लूटा

गोपालगंज में सस्ता और शुद्ध सोना दिलाने का झांसा देकर पंजाब के दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी और लूट का मामला सामने आया है. बदमाशों ने सोना दिखाने के बाद मारपीट कर नकदी और जेवर भी लूट लिए.

गोपालगंज:जिले में सस्ता और शुद्ध सोना देने का झांसा देकर पंजाब के दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी और लूट का मामला सामने आया है.

पीड़ित पंजाब के पटियाला निवासी कमल कृष्ण कुमार ने नगर थाना में दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने सोना देने के नाम पर उनसे रुपये लिए और बाद में मारपीट कर नकदी व जेवर लूट लिए.

मोतिहारी में हुई थी आरोपित से पहचान

कमल कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले मोतिहारी में उनकी पहचान सुभाष चौबे नामक व्यक्ति से हुई थी.

उसने सस्ता और शुद्ध सोना उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था. इसके बाद 20 जुलाई को वह अपने दोस्त नितिन के साथ करीब 7.50 लाख रुपये लेकर गोपालगंज पहुंचे.

दोनों शहर के अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में ठहरे थे.

रजोखर बुलाकर सोना दिखाने के बाद की वारदात

पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उन्हें रजोखर गांव बुलाया, जहां सोना दिखाकर रुपये ले लिए गए.

इसी दौरान 10 से 12 की संख्या में बदमाश वहां पहुंच गए और दोनों युवकों के साथ मारपीट करने लगे.

आरोप है कि बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और बैग में रखे 18 हजार रुपये, चांदी का कड़ा और सोने की अंगूठी भी लूट ली.

एक आरोपित को पकड़ा, साथी छुड़ाकर फरार

पीड़ितों ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने एक आरोपित को पकड़ लिया था, लेकिन उसके अन्य साथी उसे छुड़ाकर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस जांच में जुटी

नगर थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस आरोपितों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >