स्कूल के गेट पर जमा बारिश का पानी (फोटो-संजय अभय)
स्कूल परिसर में जगह-जगह जमा पानी विद्यालय की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है. हल्की बारिश के बाद भी परिसर में जलजमाव होने से छात्रों को कक्षाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर दिन फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है. शिक्षा के इस ऐतिहासिक केंद्र की ऐसी स्थिति स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है.
स्कूल कैंपस में खराब पड़ा चापाकल (फोटो-संजय अभय)
प्लस टू स्कूल में बंद पड़ा शौचालय (फोटो-संजय अभय)
शौचालय का खुला टंकी बना जानलेवा (फोटो-संजय अभय)
विद्यालय परिसर में शौचालय के पास बना सेप्टिक टैंक बिना ढक्कन के खुला पड़ा है, जो छात्रों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. खुले गड्ढे के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है. स्कूल में रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राओं की आवाजाही के बीच इस तरह की लापरवाही विद्यालय की बदहाल व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है.
100 नामांकित, लेकिन 58 ही पहुंचे कक्षा में (फोटो-संजय अभय)
जीए हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की कक्षा 9 ए में नामांकित 100 विद्यार्थियों में से केवल 58 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले. विद्यालय की बदहाल स्थिति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का असर छात्रों की नियमित उपस्थिति पर भी दिखाई दे रहा है. कभी क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में गिने जाने वाले इस स्कूल में घटती उपस्थिति शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
