फुलवरिया में आज मॉडल स्कूल का होगा उद्घाटन, क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं

फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है. बथुआ बाजार स्थित मॉडल सहयोगी उच्च विद्यालय का आज उद्घाटन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रविवार को एक नई शुरुआत होने जा रही है. बथुआ बाजार स्थित जनता बाजार में संचालित मॉडल सहयोगी उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज का रविवार को उद्घाटन किया जाएगा. विभाग की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शौकत अली व वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा समेत सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शौकत अली, शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, मनोज शर्मा समेत अन्य शिक्षकों को कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विद्यालय के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय के उद्घाटन को क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh gupta

Published by: Anjani Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >