गोपालगंज के थावे में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, 19 पर केस

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट के बाद 4 लोग घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gopalganj News: थावे थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए. घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने कुल 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दीवार निर्माण का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पहले पक्ष की ओर से पंडित के हरपुर गांव निवासी नथुनी साह ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर गांव के ही जितेंद्र साह सहित अन्य लोग दीवार का निर्माण करा रहे थे. विरोध करने पर उनके साथ तथा उनके नाती कमल गुप्ता के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थावे ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इस मामले में नथुनी साह ने जितेंद्र साह, कुंदन साह, शत्रुघ्न साह, शेषनाथ साह, चंद्रशेखर साह, बंटी साह, राजू साह, फूलदेव साह और सत्यदेव साह सहित नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

बांस उखाड़ने के विवाद में मारपीट और लॉकेट छीनने का आरोप

दूसरे पक्ष की ओर से राजू साह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी जमीन को बांस से घेरा गया था. आरोप है कि गांव के बलिराम साह सहित अन्य लोग बांस उखाड़कर फेंकने लगे. विरोध करने पर उनके साथ तथा उनके भगिने सूरज साह के साथ मारपीट की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

राजू साह ने इस मामले में बलिराम साह, हरेराम साह, धुरेंद्र साह, श्री साह, प्रदीप साह, रंगलाल साह, अरविंद साह, अर्जुन साह, कमल साह और नथुनी साह सहित 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

थावे थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कुल 19 नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >