गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning Gopalganj: गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है.

Food Poisoning Gopalganj: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में फटा दूध (दूध से बना खाद्य पदार्थ) खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. घटना के बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

एक ही परिवार के 10 लोग हुए बीमार

फूड पॉइजनिंग से बीमार होने वालों में प्रिया कुमारी (14), सिमरन कुमारी (11), प्रियांशु कुमारी (12), ऋषभ कुमार (1), अभिराज कुमार (2), मोनालिसा कुमारी (11), ऋतिक कुमार (5), अतुल कुमार (9), मनीषा (30) और रजानति देवी (35) शामिल हैं. सभी एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं.

फटा दूध खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, फटा दूध से बना खाद्य पदार्थ अनिल सहनी और रजानति देवी के घर से आया था. इसे खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों और महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. सभी को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

डॉक्टर बोले- सभी मरीज खतरे से बाहर

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. प्राथमिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है. हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच कराई जा रही है.

गांव में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

घटना के बाद कीरतपुरा गांव में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. चिकित्सकों ने लोगों से बासी या खराब खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दोनों की मौत; सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >