मीरगंज के रिहायशी इलाके में लगी आग,तीन दुकानों की लाखों की संपत्ति राख

मीरगंज शहर में अचानक से आग लग गयी. शुक्रवार की शाम लगी आग से अफरातफरी मच गयी. वहीं, आग की लपटें एक-एक कर तीन दुकानों में पहुंच गयीं. इससे लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी.

उचकागांव. मीरगंज शहर में अचानक से आग लग गयी. शुक्रवार की शाम लगी आग से अफरातफरी मच गयी. वहीं, आग की लपटें एक-एक कर तीन दुकानों में पहुंच गयीं. इससे लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बाजार रोड में राज स्कूल के पास की है. अगलगी के दौरान अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि प्रेम केसरी के करकटनुमा किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते बगल के आनंद केसरी की शृंगार की दुकान व एक होटल को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया. इसमें दुकान की सभी सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया. आसपास के लोगों ने जुट कर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, पर आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ नष्ट हो गया. बाद में दमकल की दो गाड़ियां पहुंची तो आग पर काबू पाया जा सका. इधर, अगलगी की सूचना के बाद बाजार रोड में हड़कंप मच गया. आसपास की दुकानों को व्यवसायी बंद कर आग बुझाने में जुट गये. वहीं, आग लगने के बाद लोग दहशत में आ गये. बाजार में करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. वहीं, दूसरी तरफ बाजार की गली संकरी होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. वहीं, पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी है. वहीं जिन दुकानों में आग लगी है, उसके मालिकों में मायूसी छायी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >