थावे. बिजली विभाग के छापेमारी दल ने थावे थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. छापेमारी दल ने लछवार, चनावे और थावे गोलंबर क्षेत्र में जांच के दौरान पाया कि कुछ उपभोक्ता वैध कनेक्शन होने के बावजूद मीटर को बाइपास कर तथा कनेक्शन कटे रहने के बाद भी अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता थावे अविनाश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार लछवार निवासी जितेंद्र गिरि पर 75,896 रुपये, श्रीराम प्रसाद चौरसिया पर 25,100 रुपये, चनावे निवासी हरेराम मांझी पर 9,902 रुपये तथा थावे गोलंबर स्थित लाइन होटल के संचालक मुकेश मंडल पर 88,146 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
