विजयीपुर. प्रखंड के विजयीपुर स्थित कैथवलिया ब्रह्मस्थान के पास रविवार को 12वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय एवं कोचिंग संस्था के शिक्षकों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी. बताया गया कि पूर्व वर्षों में यहां से तैयार छात्रों ने प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया था तथा टॉप टेन में भी पांच छात्र शामिल रहे हैं. विदाई से पूर्व विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को कलम और कॉपी देकर सम्मानित किया गया. वहीं एसीटीसी कंप्यूटर की ओर से डायरी और कलम भेंट की गयी तथा 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में शिक्षक सोमनाथ कुमार, राहुल कुमार, समाजसेवी इलियास अंसारी, फूलबदन यादव, पंकज शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
