उचकागांव में सड़कों पर जबरन चंदा वसूली पर लगेगी लगाम, पुलिस अलर्ट

उचकागांव. सड़क पर जबरन चंदा मांगने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

उचकागांव. सड़क पर जबरन चंदा मांगने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है. थाना क्षेत्र में सार्वजनिक धार्मिक आयोजनों के नाम पर टोली बनाकर जगह-जगह सड़क को अवरुद्ध कर चंदा वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि कई बार गंभीर दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. जानकारी के अनुसार, त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कुछ युवक ब्रेकर, बांस और रस्सी लेकर सड़कों को जबरन रोक देते हैं. वाहनों के रुकते ही राहगीरों से चंदे की मांग शुरू कर दी जाती है. इससे आम लोगों को अपने जरूरी कार्यों में देरी होती है और कई बार चंदा वसूली करने वालों व राहगीरों के बीच विवाद व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब इस पर सख्ती से लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इसके तहत थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अक्सर सड़क जाम कर चंदा वसूली की जाती है. लिस सूत्रों के अनुसार, विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्त तेज कर दी गयी है. गश्ती पर निकले पुलिस पदाधिकारी ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >