गोपालगंज में 402 लीटर शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार; चार बाइक जब्त

गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने चार जगहों पर छापेमारी कर 402 लीटर शराब जब्त की और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। जानें पूरी खबर।

Gopalganj News : शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर छापेमारी कर 402 लीटर शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार बाइक जब्त की गयीं. इनमें एक कार्रवाई के दौरान एक किशोर को भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान पुलिस ने गोपनीय रखी है. वहीं, एक तस्कर कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया.

काला मटिहनिया बांध के पास 120 लीटर शराब बरामद

पहली कार्रवाई विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहनिया बांध के समीप की गयी. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने 120 लीटर देसी शराब बरामद करने के साथ चार बाइक जब्त कीं. मौके से कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इसी दौरान एक किशोर को भी पकड़ा गया. उसकी पहचान को गोपनीय रखा गया है.

कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर फरार

दूसरी कार्रवाई भी काला मटिहनिया क्षेत्र में की गयी. यहां टीम ने 243 लीटर शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. उत्पाद विभाग की टीम उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

बाइक से ले जा रहा था विदेशी शराब, गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधव मठ हाईवे पर हुई. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने बाइक से शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 31 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. आरोपी कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर टोला का रहने वाला बताया गया है.

18 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चौथी कार्रवाई गौरा थाना क्षेत्र के चोरहा गांव जाने वाली कच्ची सड़क पर की गयी. यहां टीम ने 18 लीटर देसी शराब बरामद की. मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शराब तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गयी.

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत भेजे गये जेल

उत्पाद विभाग ने बताया कि सभी मामलों में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जब्त शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया जाएगा. उत्पाद विभाग की टीम जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >