गोपालगंज में जीविका की वार्षिक आमसभा, महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ाने की अपील

गोपालगंज में भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. इस दौरान स्वयं सहायता समूहों के संचालन, ऋण सुविधा और सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.

Gopalganj News : मांझा प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के तत्वावधान में सोमवार को जीविका की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला समेत जीविका से जुड़ी महिलाएं और कर्मी शामिल हुए. आमसभा में स्वयं सहायता समूहों के संचालन, महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे ऋण, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी.

योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ वैभव शुक्ला ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं. उन्होंने जीविका दीदियों से योजनाओं की जानकारी लेने और उसका समुचित लाभ उठाने की अपील की.

छोटे रोजगार शुरू कर सुधार सकती हैं आर्थिक स्थिति

बीडीओ ने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे रोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती हैं. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बाद वे आसपास की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. उन्होंने जीविका समूहों के नियमित संचालन और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर भी जोर दिया.

बचत और ऋण सुविधा पर भी हुई चर्चा

आमसभा के दौरान जीविका की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी. समूहों की कार्यप्रणाली, बचत, ऋण की सुविधा, रोजगार के अवसर और महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही सहायता पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं ने अपनी गतिविधियों और अनुभवों को भी साझा किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और कर्मी मौजूद रहे.

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते जिविका कमी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >