साइबर अपराधी परवेज आलम धराया, दो मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजौना पथरा गांव में बुधवार को मांझा पुलिस ने छापेमारी कर साइबर अपराध के एक आरोपित को गिरफ्तार किया.

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजौना पथरा गांव में बुधवार को मांझा पुलिस ने छापेमारी कर साइबर अपराध के एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान मुजौना पथरा गांव निवासी परवेज आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और कई एटीएम कार्ड बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार परवेज आलम साइबर अपराध के कई मामलों में संलिप्त रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. उस पर मांझा थाना सहित गोपालगंज साइबर थाने में कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर अपराध पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >