ओटीपी, फर्जी लिंक और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, स्कूलों में पहुंची गोपालगंज पुलिस

गोपालगंज पुलिस छात्रों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है. उन्हें ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल और डिजिटल फ्रॉड से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं. किसी भी साइबर धोखाधड़ी के लिए 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है.

गोपालगंज: साइबर अपराधों पर रोक लगाने और छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी दी जा रही है.

ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने की अपील

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पिन नंबर, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा नहीं करें.

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया लिंक और फर्जी ऑफर के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए.

डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड की दी जानकारी

पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों के बारे में विस्तार से बताया.

छात्रों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करने और अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई.

पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक करने की अपील

अभियान के दौरान विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए.

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें.

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल

गोपालगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.

पुलिस ने संदेश दिया कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >