गोपालगंज के CTET अभ्यर्थियों के लिए खबर, 9 अक्टूबर को होगी परीक्षा; 4 अक्टूबर को एडमिट कार्ड

सीटीइटी परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी और अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Exam 2026 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतजार कर रहे जिले के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. सितंबर में प्रस्तावित CTET परीक्षा अब 9 अक्टूबर को आयोजित होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश-पत्र 4 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक जारी किया जायेगा.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बदली परीक्षा की तारीख

CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा पहले सितंबर में प्रस्तावित थी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. कोर्ट ने उन योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका देने का निर्देश दिया था, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे. इसके बाद CBSE ने आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की.

25 अगस्त से फिर शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

CBSE ने छूटे हुए योग्य अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का दोबारा मौका दिया था. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है. इसके साथ ही परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गयी है.

4 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक मिलेगा एडमिट कार्ड

बोर्ड के अनुसार, CTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक जारी कर दिया जायेगा. प्रवेश-पत्र में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की पाली, समय और अन्य जरूरी निर्देश दर्ज रहेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें.

नई तारीख मिलते ही गोपालगंज में तैयारी तेज

परीक्षा की नई तारीख घोषित होने के बाद गोपालगंज के अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है. अभ्यर्थी पुराने प्रश्नपत्रों, मॉक टेस्ट और ऑनलाइन अभ्यास के जरिये परीक्षा की तैयारी में जुट गये हैं. शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CTET महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है. ऐसे में अब अभ्यर्थियों का पूरा फोकस परीक्षा की तैयारी पर है.

अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील

परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर CBSE की ओर से जारी आधिकारिक सूचना को ही मान्य माना जायेगा. अभ्यर्थियों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >