बिहार के तीन बेटों की बेंगलुरु में बेरहमी से हत्या, बहन का फोन उठाया तो सनकी भाई ने दिया घटना को अंजाम!

Crime News: बेंगलुरु में होली पार्टी के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. जिसमें गोपालगंज के तीन युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के तीन युवकों की बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. यह वारदात शनिवार की रात तब हुई जब सभी युवक एक नए बन रहे अपार्टमेंट में होली की पार्टी कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है. वहीं परिजनों ने पुलिस से शवों को गोपालगंज लाने की गुहार लगाई है.

मृतकों की पहचान और हमले की वजह

हत्या में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 21 वर्षीय राधेश्याम यादव, 20 वर्षीय अंशु राम और 22 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल बीरबल यादव का इलाज जारी है. ये सभी हाल ही में दो मार्च को रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गए थे और पाइप फिटिंग और लेबर का काम कर रहे थे.

हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है. पार्टी के दौरान एक युवक ने कथित रूप से आरोपी की बहन का फोन उठा लिया, जिससे गुस्से में आकर मुख्य आरोपी सोनू राम और उसके साथियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

बेंगलुरु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता पिठौरी गांव निवासी सोनू राम फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

शवों के गोपालगंज पहुंचने की उम्मीद, परिजनों में मातम

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने थावे थाने में पहुंचकर प्रशासन से शवों को जल्द से जल्द बिहार लाने की मांग की है. संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक शव गोपालगंज पहुंच सकते हैं. एक साथ तीन युवकों की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >