गोपालगंज डायट में शिक्षकों की ट्रेनिंग संपन्न, स्कूलों में बेहतर माहौल बनाने का मिला मंत्र

Gopalganj DIET Training : गोपालगंज जिले के डायट थावे में शिक्षकों का प्रशिक्षण बैच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. प्रशिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए. प्रशिक्षण के अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

Gopalganj DIET Training : गोपालगंज जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में एससीइआरटी (SCERT) के निर्देश पर 20 जुलाई से चल रही शिक्षकों की ट्रेनिंग का सफलतापूर्वक समापन हो गया है. प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी विभिन्न व्याख्याताओं द्वारा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षण कौशल से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए.

व्याख्याताओं ने दिए शिक्षण कौशल के महत्वपूर्ण टिप्स

संस्थान के वरीय व्याख्याता डॉ. पंकज सिंह ने शिक्षकों से कहा कि आप सभी अपने शिक्षण कौशल से विद्यालय के माहौल को बेहतर बनाएं और छात्र-छात्राओं से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करें. उन्होंने बुनियादी शिक्षा व अधिगम प्रतिफल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षकों को बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया.

व्याख्याता प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं, डॉ. रंजीता प्रियदर्शनी समेत अन्य व्याख्याताओं ने भी ट्रेनिंग के बाद नई अवधारणाओं के साथ विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने की अपील की.

प्रमाण पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे, बच्चों का भविष्य संवारने की अपील

प्रशिक्षण सत्रों की समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षु शिक्षकों के बीच संबंधित प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया, जिसे पाकर शिक्षक काफी खुश नजर आए. समापन के मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य ओंकारनाथ मिश्र ने कहा कि शिक्षकों के हाथों में ही बच्चों का भविष्य है और उम्मीद है कि सभी अपने कौशल से बच्चों का भविष्य संवारते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेंगे.

ये रहें मौजूद

इस मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, नबीउल्लाह हसन, सतीश दुबे, राजीव मिश्र, राजू शर्मा, दिनेश तिवारी, नूर आलम, जितेंद्र मिश्र, ज्योति सिंह, बृज किशोर मणि त्रिपाठी, चहक तिवारी और हरिओम गुप्ता सहित ट्रेनिंग में शामिल सभी शिक्षक मौजूद थे.

Also Read : गोपालगंज में आज छात्र-युवा मोर्चा का पैदल मार्च, प्रदर्शन को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >