ट्रेन के ठहराव के मुद्दे पर डीएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

बरौली. प्रखंड के एकमात्र रेलवे स्टेशन रतनसराय पर गोमतीनगर से चल कर छपरा तक जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष शकील अख्तर के नेतृत्व में मिला.

बरौली. प्रखंड के एकमात्र रेलवे स्टेशन रतनसराय पर गोमतीनगर से चल कर छपरा तक जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष शकील अख्तर के नेतृत्व में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने इस स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का अनुरोध किया. डीएम ने भी सदस्यों की बातें सुनी तथा रेल मंत्रालय तथा अन्य उच्चाधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाने तथा हर तरह का सहयोग करने की बात कही. गौरतलब है कि रतनसराय स्टेशन पर पहले थावे-पाटलिपुत्रा ट्रेन का ठहराव भी नहीं होता था, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड के दर्जनों समाजसेवियों ने कई बार प्रदर्शन कर रेलवे के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचायी, तो उस ट्रेन का ठहराव रतनसराय स्टेशन पर होने लगा. अब गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का मुद्दा प्रखंड में जोरों पर है. प्रखंड अध्यक्ष शकील अख्तर ने बताया कि गोमतीनगर ट्रेन का ठहराव यहां भारी जनहित में होगा. डीएम ने भरोसा दिलाया है, फिलहाल उनकी ओर से की जाने वाली प्रक्रियाओं का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >