Gopalganj News : छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी, गोपालगंज की ओर से विजय जुलूस निकाला गया. जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और खुशी जाहिर करते हुए विजय उत्सव मनाया.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों की जीत को बताया लोकतंत्र की जीत
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों की यह जीत केवल छात्रों की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र, न्याय और युवाओं की आवाज की जीत है. उन्होंने कहा कि जब युवा और छात्र अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते हैं, तो उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी.
संघर्ष से मिली सफलता का दिया संदेश
ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि छात्रों के संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज अंततः जीत हासिल करती है. जिला कांग्रेस कमेटी इस जीत को युवाओं के संघर्ष और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की विजय के रूप में देखती है. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र रहे मौजूद
विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर राहुल कुमार, सत्तार अली, शकील अहमद, मुस्ताक अली, कामरान, नितेश, रामकुमार मांझी, विनोद यादव, धनु कुमार, मुन्ना बैठा, आदिल मासूम, फरहान राजा, जीशान, नजरे इमाम, शाहिल राजा और अंकित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे.
Also Read : प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना में मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के चार खिलाड़ियों का चयन, मिलेगी तीन लाख रुपये की सहायता
