गोपालगंज में 9वीं-10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन भाषा विषयों की परीक्षा

गोपालगंज के सभी सरकारी और निजी माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है. पहले दिन भाषा विषयों की परीक्षा दोनों पालियों में ली गई. यह परीक्षा 23 सितंबर तक चलेगी.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के सभी सरकारी व निजी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन दोनों पालियों में भाषा विषयों की परीक्षा ली गयी. परीक्षा को लेकर सुबह से ही विद्यालयों में चहल-पहल रही. निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी विद्यालय पहुंचने लगे थे. परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को निर्धारित सीट पर बैठाने के बाद प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करायी गयी.

पहली पाली में मातृभाषा, दूसरी में दूसरी भारतीय भाषा की परीक्षा

पहली पाली में विद्यार्थियों से मातृभाषा हिंदी और उर्दू विषय की परीक्षा ली गयी, जबकि दूसरी पाली में दूसरी भारतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा हुई. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआत में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर समझा और इसके बाद निर्धारित समय में उत्तर लिखना शुरू किया.

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया था. विद्यालय प्रशासन की ओर से विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षा संचालित करायी गयी.

तीन दिनों तक दो पालियों में होगी परीक्षा

विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक चलेगी. तीन दिनों तक दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है. विद्यालयों में विद्यार्थियों को पहले ही विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दे दी गयी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये.

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग व्यवस्था

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए विभाग की ओर से विषयवार अलग व्यवस्था की गयी है. ऐसे परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान तथा विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे. उनकी परीक्षा भी निर्धारित पाली और समय के अनुसार ही ली जायेगी. विद्यालयों को ऐसे परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

मंगलवार को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी. वहीं बुधवार को अंतिम दिन गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जायेगी. इस तरह तीन दिनों में कक्षा 9वीं और 10वीं के निर्धारित विषयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूरी होगी.

फोटो : प्रायोगिक कक्ष में परीक्षा देते परीक्षार्थी फोटो:- परीक्षा देते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >