दीवार जोड़ने के विवाद में खूनी झड़प, चाकू से हमले में महिला सहित तीन लोग घायल

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजपटी गांव में दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये.

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजपटी गांव में दीवार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डाॅक्टर की देखरेख में इलाज किया जा रहा है. घायलों में राजपटी गांव की निवासी सोहिला देवी, उनके पुत्र चंदन कुमार और पुत्रवधू अलका देवी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार के अनुसार, घर के पास दीवार जोड़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. आरोप है कि कुछ लाेगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इसी दौरान आरोपितों ने सोहिला देवी पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उनके शरीर से खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >