लॉकडाउन के बीच सिविल सर्जन का हुआ तबादला, डॉ टीएन सिंह बने नये सीएस

गोपालगंज : सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया. एक साथ 16 जिलों के सीएस बदले गये हैं. यहां सीवान जिले के निवासी डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह को नया सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ त्रिभुवन बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी […]

गोपालगंज : सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया. एक साथ 16 जिलों के सीएस बदले गये हैं. यहां सीवान जिले के निवासी डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह को नया सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ त्रिभुवन बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी थे, लेकिन इनकी प्रतिनियुक्ति सारण में अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी संचारी रोग एवं यक्ष्मा विभाग में की गयी थी. सोमवार को आदेश जारी होने के बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना जैसी ही मिली, चर्चा होने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >