गोपालगंज में गोबर फेंकने के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के पांच लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मवेशी का गोबर फेंकने को लेकर दो पटीदारों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव में मंगलवार को मवेशी का गोबर फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पटीदारों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू किया.

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, मवेशी का गोबर फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

पहले पक्ष से धर्मेंद्र साह (45 वर्ष), उनकी पत्नी सुषमा देवी (40 वर्ष), बड़ा बेटा राजकुमार गुप्ता (24 वर्ष) और छोटा बेटा मिंकू कुमार (21 वर्ष) घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से विनोद साह (60 वर्ष) को चोटें आई हैं.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना के बाद दोनों पक्ष कुचायकोट थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील भी की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >