दहीभाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

उचकागांव. दहीभाता में भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली.

उचकागांव. दहीभाता में भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली. यह तिरंगा यात्रा दहीभाता बलुआ टोला से शुरू होकर, स्टेट बैंक, कंपनी टोला, दहीभाता बाजार होती हुई दहीभाता हाइस्कूल तक गयी. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज होने के साथ ही हमारे अस्मिता व आन बान शान का प्रतीक है. इसी तिरंगे की शान को लेकर हमारे देश के जवान देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं. इस तिरंगे की शान को बनाये रखना देश की सेना के जवानों के साथ-साथ हर आम नागरिक का भी कर्तव्य बनता है. मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर सिंह, राजकुमार गुप्ता, मनीष सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >