Bihar Teacher News: गर्मी की छुट्टियों के बीच शिक्षकों को बड़ा झटका, DEO ने जारी किया सख्त निर्देश

Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज के शिक्षकों के लिए नया फरमान आया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) योगेंद्र कुमार ने आदेश दिया है कि शिक्षकों को HRMS डेटा अपडेट कर आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है.

Bihar Teacher News: गर्मी की छुट्टियों की घोषणा के बाद गोपालगंज जिला के शिक्षकों के लिए चिंता वाली खबर आई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) योगेंद्र कुमार ने शिक्षकों को HRMS डेटा अपडेट करने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है. इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.

अवकाश के बाद आया आदेश

शनिवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई पूरी होते ही शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी थी. शिक्षक भी छुट्टी की खुशी में अपने घरों की ओर रवाना हो गए थे. लेकिन ठीक इसके बाद DEO का आदेश जारी हुआ, जिसमें शिक्षकों को HRMS पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के साथ-साथ ‘प्रपत्र-1’ और ‘प्रपत्र-2’ की हार्ड कॉपी तैयार कर, प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर करवा कर, बीईओ (खंड शिक्षा पदाधिकारी) कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.

शिक्षकों में आक्रोश

इस आदेश के जारी होते ही शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. कई शिक्षकों ने बताया कि वे छुट्टी के पहले ही अपने परिवार के साथ यात्रा पर निकल चुके थे और अब अचानक आदेश की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है.

प्रशासन से संपर्क की कोशिश नाकाम

शिक्षकों ने इस आदेश के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संवाद की कोशिश की, लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क नहीं हो सका. ऐसे में विभाग की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या होता है HRMS अपडेट?

HRMS यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम में कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड, उपस्थिति, प्रोन्नति, स्थानांतरण जैसे विवरण दर्ज किए जाते हैं. शिक्षा विभाग इसे नियमित रूप से अपडेट रखने पर जोर दे रहा है. शिक्षकों का कहना है कि यह कार्य वर्ष के किसी और समय में भी करवाया जा सकता था.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >