Bihar News: गोपालगंज में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला की दर्दनाक मौत

Bihar News: गोपालगंज के इलेक्ट्रिकल्स गोदाम में आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. भीषण आग पर काबू दमकल और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद पाया जा सका.

Bihar News: गोपालगंज जिले से दुखद खबर आ रही है, जहां पर एक व्यवसायी के गोदाम में आग लगने पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. महिला की मौत दम घुटने की वजह से बतायी जा रही है. यह घटना पंचदेवरी प्रखंड के तिवारी टोला की है. इस घटना में 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. दमकल और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. शार्ट-सर्किट से आग लगने की सूचना है.

इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के तिवारी टोला चक्रपान गांव निवासी श्याम सुंदर वर्णवाल क्षेत्र के बड़े व्यवसायी हैं. पंचदेवरी बाजार में आयुष ट्रेडर्स और इलेक्ट्रिकल्स नाम से उनकी अपनी दुकान है. उनका गांव में बड़ा सा गोदाम है, उसके तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है. मंगलवार की देर रात शार्ट-सर्किट से गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे गोदाम में रखी इलेक्ट्रिक सामान जलने लगे. आग की लपटों के बीच परिवार के कई लोग तीसरी मंजिल पर घिर गए. इलेक्ट्रिक व प्लास्टिक के सामान जलने के कारण इतना अधिक धुंआ निकल रहा था कि लोग परेशान हो गए. पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

घटना के बाद परिवार में मातम

घटना स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. व्यवसायी श्याम सुंदर वर्णवाल की पत्नी मधु देवी तथा बेटे उत्कर्ष और आयुष ने किसी तरह सीढ़ी के सहारे भाग कर अपनी जान बचा ली. लेकिन व्यवसायी की सास कमलावती देवी (65 वर्ष) की दम घुटने से मौत हो गई. पिछले कुछ वर्षों से कमलावती देवी बेटी के घर ही रह रही थी. व्यवसायी के अनुसार, 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है. महिला की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी राजेश कुमार राय ने मामले की जांच की. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. वहीं, इस घटना की जांच राजस्व कर्मचारी विक्रांत कुमार ने भी की.

Also Read: Road Accident: मधुबनी में नये साल की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार पांच लोगों को रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >