Bihar News: दूसरे प्यार के लिए पहले ब्वॉयफ्रेंड की कराई हत्या, गला घोंट कर झाड़ी में फेंकी लाश

Bihar News: ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. पहले ब्वॉयफ्रेंड ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसके जरिए वह उसे मिलने के लिए दबाव बनाता था.

Bihar News: गोपालगंज के गोपालपुर थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के पचमवा गांव के बाहर सड़क किनारे से एक युवक की लाश बरामद की थी. शव मिलन के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. मृतक की पहचान पचमवा गांव के रहने वाले गोविंद कुमार गोंड के रूप में की गई थी. इसी हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पचमवा गांव के ही सहाना खातून और हरिउल्लाह मियां के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

गोविंद ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया था

मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि मृतक का एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने महिला का कुछ अश्लील वीडियो बना लिया था. इसे लेकर वह महिला को ब्लैकमेल किया करता था. वहीं महिला का गांव के ही एक दूसरे युवक के साथ भी प्रेम प्रसंग था. आरोपी महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी. शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली रहती थी. लेकिन, वह अपने मायके हमेशा आती जाती रहती थी. मायके आने जाने के दौरान उसे मृतक गोविंद से प्यार हो गया था. इस दौरान गोविंद ने महिला का कुछ अश्लील वीडियो बना कर रख लिया था. इसी को लेकर वह महिला पर मिलने के लिए दबाव बनाता था. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

गोविंद के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर महिला ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर गोविंद की हत्या की साजिश रची. बुधवार की रात महिला गोविंद को मिलने के लिए बुलाई थी. मोके पर जैसे ही गोविंद पहुंचा तो प्रेमी हरिउल्लाह ने उसके गले में रस्सी डालकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद मृतक का मोबाइल लेकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने शव को बरामद करने के साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से हत्या में शामिल महिला सहाना खातून और उसके प्रेमी हरिउल्लाह मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल दोनों आरोपियों कसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ALSO READ: Bihar News: हत्या के तीन साल बाद अचानक जिंदा लौटी नवविवाहिता, सच्चाई जान सिर पकड़ लेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >