गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में लाइनर और शूटर दोनों गिरफ्तार, SP ने किया खुलासा

Bihar News: गोपालगंज पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी अभिषेक यादव को गोली लगने से जख्मी हो गया. इस दौरान उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी अभिषेक यादव जख्मी हो गया. पुलिस ने जख्मी अभिषेक और उसके साथी रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. ये घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास नहर पर हुई. पुलिस ने घायल अपराधी के पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

लाइनर और शूटर दोनों किये गये गिरफ्तार

एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 10 जनवरी को उचकागांव थाना क्षेत्र की झीरवा पंचायत के पूर्व मुखिया व शिक्षक अरविंद यादव की अपराधियों ने स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी. झीरवा गांव के पास हुए हत्याकांड में खुलासा के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस की एसआईटी ने शनिवार की शाम में भगवान टोला निवासी अभिषेक यादव व जमसड़ निवासी रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार किया था. अभिषेक ने पूर्व मुखिया की हत्या में शूटर का काम किया, जबकि रंजीत ने लाइनर की भूमिका निभायी थी.

एनकाउंटर में घायल हुआ पूर्व मुखिया की हत्या में शामिल शूटर

एसपी ने कहा कि दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने हथियार को वृंदावन के पास नहर किनारे छिपाने की बात कही, जिसके बाद एसआईटी उसे लेकर नहर पहुंची, जहां छिपायी गयी पिस्टल से अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई में एक गोली अभिषेक यादव को पैर में लगी और वह घायल हो गया. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार शूटर से हत्याकांड को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस ने जमीन विवाद में पूर्व मुखिया की हत्या होने की बात कही है.

Also Read: गोपालगंज में मां ने लगाया फटकार, तो युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान, घटना की जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >