बिहार के गोपालगंज में दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी और साले को भी जमकर पीटा…

Bihar Crime News: गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में दामाद व अन्य लोगों ने मिलकर ससुर की पिटाई कर हत्या कर दी. वहीं, पिता को बचाने पहुंची पत्नी और साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है.

Bihar Crime News: गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में दामाद व अन्य लोगों ने मिलकर ससुर की पिटाई कर हत्या कर दी. वहीं, पिता को बचाने पहुंची पत्नी और साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान परमा यादव के रूप में हुई है, जो कोइनी गांव के निवासी थे. घटना शनिवार की बताई जा रही है.

बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के भैसही कोरड़ गांव के परमा यादव की पुत्री की शादी कोइनी गांव के रामप्रवेश यादव से हुई थी. शादी के बाद से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा. पत्नी छह माह से मायके में रह रही थी.

Also Read: बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, अवैध पिस्टल का होता था निर्माण, सात गिरफ्तार…

अपनी बेटी को लेकर उसके ससुराल आए थे पिता

बता दें कि शनिवार को परमा यादव अपनी पुत्री को लेकर उसके ससुराल कोइनी गांव पहुंचे हुए थे. इसी बीच दामाद रामप्रवेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर ससुर की जमकर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने गये उनके पुत्र तथा पुत्री को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Also Read: मोतिहारी में सिर काटकर व्यवसायी की निर्मम हत्या, अपराधियों ने सोए अवस्था में घटना को दिया अंजाम…

पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >