बिहार में होली से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई माफिया गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस शराब माफियाओं और तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रही है. पुलिस ने बताया कि जिलेभर में शराब तस्करों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Bihar News, गोपालगंज: होली के मद्देनजर गोपालगंज में पुलिस ने शराब माफियाओं और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. पुलिस के इस अभियान में अलग-अलग जगहों से शराब के तीन माफिया समेत पांच लोग गिरफ्तार किये गये. इनमें शराब के बड़े माफियाओं को महम्मदपुर, कुचायकोट, बरौली और उत्पाद टीम ने गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई पर पढ़िए ‘प्रभात खबर की रिपोर्ट’.

महम्मदपुर में शराब माफिया प्रमोद सिंह गिरफ्तार

महम्मदपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे शराब माफिया प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब माफिया पर सिधवलिया थाने में पांच शराब तस्करी के मामले दर्ज है. पुलिस के अनुसार साल 2021 से लगातार शराब की तस्करी का धंधा करता था. इनके विरुद्ध उत्पाद थाना में भी मामला दर्ज है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया.

कुचायकोट में गिरफ्तार शराब माफिया व तस्कर

कुचायकोट-विशेभरपुर में शराब माफिया धराये

शराब के खिलाफ कुचायकोट व विशंभरपुर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. विशंभरपुर थाने की पुलिस ने भरथिया पुल के पास से एक कार एवं 352.440 लीटर विदेशी शराब के साथ यूपी के कुशीनगर के पवन शाही को गिरफ्तार किया. वहीं, कुचायकोट पुलिस ने यूपी के तस्कर बलवंत प्रसाद व गोविंद बासफोर को गिरफ्तार किया. सभी के पास से भारी मात्रा में शराब मिली है.

बरौली में गिरफ्तार शराब माफिया राजेश भगत

बरौली में शराब माफिया राजेश भगत गिरफ्तार

बरौली थाने की पुलिस ने शराब माफिया राजेश भगत को जोकहां दियरा से गिरफ्तार किया है. रूपनछाप गांव के रहनेवाले इस शराब माफिया पर बरौली थाने में शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज है. पुलिस के अनुसार 2020 से शराब तस्करी के धंधे में राजेश भगत संलिप्त था और इस बार 25 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है. पुलिस को लंबे समय से शराब माफिया की तलाश थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उत्पाद विभाग की टीम ने 254 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाने के राजवाहि दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान 212 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया जबकि अंधेरे का फायदा तस्कर मोके से फरार हो गया. वहीं, एक अन्य कार्रवाई के दौरान मीरगंज थाने के एकडेंगा गांव के समीप उत्पाफ विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक टेम्पो में छुपाकर लायी जा रही 42 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार तस्कर की पहचान मीरगंज थाने के बड़कागांव के निवासी रामउग्रह महतो के रूप में किया गया. जबकि उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि होली को लेकर टीम लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है, जिसके तहत 252 लीटर देशी व विदेशी शराब को जब्त किया गया है, वहीं, गिरफ्तार शराब तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में गैंगवार! AIMIM नेता की हत्या के बाद बवाल, फायरिंग और मारपीट का वायरल वीडियो देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >