हेलमेट व सीट बेल्ट का करें प्रयोग, गति सीमा में ही चलाएं गाड़ी : डीएम

सड़क सुरक्षा माह के तहत गांधी महाविद्यालय में मेगा कैंप का आयोजन, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, चालक और आम लोग रहे उपस्थित

गोपालगंज. सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मेगा कैंप का आयोजन गांधी महाविद्यालय के कैंपस में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, वाहन चालक और आम लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था. जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां आम लोगों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचायी जाए. डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना, ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जैसे छोटे-छोटे कदम कई लोगों की जान बचा सकते हैं.

दंड के संबंध में दी गयी जानकारी

मेगा कैंप के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार, ओएसडी संदीप कुमार, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार और परिवहन पदाधिकारी शशि चंद्रशेखरन की उपस्थिति रही. परिवहन विभाग के स्टाल पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दंड के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट, पोस्टर और अन्य जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया. उधर, शाहीद इमाम हेलमेट मैन ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को परिवहन कानून का पालन करने की सलाह दिया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, शिविर और अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति स्थायी जागरूकता उत्पन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >