गोपालगंज में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का सदस्यता अभियान, 10 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

गोपालगंज में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक में श्रीकांत मिश्रा और ओमप्रकाश राय को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई।

Gopalganj News : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की गोपालगंज जिला कमेटी की बैठक रविवार को मिंज स्टेडियम के समीप श्रीकांत मिश्रा के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार राय ने की. इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा भोरे, बरौली, मांझा और नगर संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए.

10 सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

बैठक में जिले के शेष प्रखंडों में संगठन के विस्तार और कमेटी को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई. संगठन की गतिविधियों को पंचायत और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान 10 सितंबर से 4 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी बाल्मीकि कुमार और मनोज ब्रह्मर्षि को सौंपी गयी.

यूजीसी नियम और आरक्षण व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

बैठक में यूजीसी नियम, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के वर्तमान स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई. संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की.

दो लोगों को बनाया गया जिला संरक्षक

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए श्रीकांत मिश्रा और ओमप्रकाश राय को जिला संरक्षक घोषित किया गया. वहीं, गुड्डू मिश्रा को गोपालगंज प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया.

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में संगठन को जिले के सभी प्रखंडों में विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया. पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही.

बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में आलोक राय, रानू सिंह, बाल्मीकि कुमार, पवन सिंह, प्रद्युम्न राय, सुनील सिंह, रंजीत सिंह, मनीष कुमार, बबलू सिंह, अनीश कुमार बिट्टू, राजेश सिंह, संतोष ठाकुर, नरेश सिंह, भोली पांडेय, प्रिंस सिंह, ऋतिक पांडेय, सतेंद्र सिंह, मनोज ब्रह्मर्षि, सौरभ राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >