Gopalganj News : भोरे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव निवासी सोनू कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि सोनू भोरे थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त इलाके में देखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने अविलंब छापेमारी कर उसे धर दबोचा. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.
गोपालगंज: भोरे पुलिस ने यूपी से वांछित आरोपी को दबोचा, भेजा गया जेल
भोरे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह अभियुक्त लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.

गोपालगंज: भोरे पुलिस ने यूपी से वांछित आरोपी को दबोचा, भेजा गया जेल