गोपालगंज : बेलबनवां हनुमान मंदिर में बनाया रील वायरल, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

बेलबनवां स्थित हनुमान मंदिर में अश्लील भोजपुरी गानों पर रील बनाने का मामला सामने आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है और महंथ से सफाई मांगी है.

कुचायकोट प्रखंड के बेलबनवां स्थित हनुमान मंदिर के महंथ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा. नया वीडियो हनुमान मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर तक का है. जिसमें कुछ महिलाएं अश्लील भोजपुरी गीत पर डांस कर रील बना रही है. रील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

भोजपुरी के गीत पर फूहड़ गीत पर लगाते ठुमका से इलाके के लोग शर्मसार हो जा रहे. हालांकि वायरल वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. उधर, सोशल मीडिया पर लोग गंभीर सवाल खड़ा कर रहे. यह वीडियो सावन महीने का बताया जा रहा. सावन में मंदिर की जिम्मेदारी महंथ बृज मोहन दास का ही था.

गोपालगंज की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

सोशल मीडिया पर महंथ ने दिया सफाई

इधर महंथ बृज मोहन दास ने सोशल मीडिया पर अपना सफाई दिया है. महंथ ने कहा है कि पहले वायरल हुआ वीडियो उनके भाई के बेटे के जन्मदिन समारोह का है, जहां परिवार के सभी लोग मौजूद हैं. भौजाई, बहन, बच्चे व अन्य रिश्तेदार हैं. भौजाई के साथ हंसी मजाक का वीडियो है. कुछ लोग उस वीडियो का गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान कर उनपर मानहानी का केस दर्ज कराउंगा.

महंथ को हटाने को लेकर शुरू हुआ सोशल मीडिया कैंपेन

सोशल मीडिया पर इलाके के लोग मंदिर को मुक्त कराने की मांग कर रहे. युवा सोशल वर्कर मनीष सिंह ने बताया कि मंदिर आस्था का केंद्र है. तो अरविंद कुमार ने कहा कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करने की जरूरत है. दिनेश राय ने कहा कि मंदिर को प्रशासन अपने कब्जा में ले.

यह भी पढ़ें :

गोपालगंज: बेलबनवां मंदिर में कथित वीडियो को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने महंथ से मांगा स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >