भारत शुगर मिल्स के क्लब में व्यवहार आधारित सुरक्षा पर सेमिनार, कर्मचारियों को सुरक्षित आदतें अपनाने की सीख

भारत शुगर मिल्स सिधवलिया में व्यवहार आधारित सुरक्षा पर आयोजित सेमिनार में कर्मचारियों को सुरक्षा को आदत और संस्कृति बनाने की सीख दी गई. बताया गया कि अधिकांश दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही से होती हैं, जिन पर सामूहिक प्रयासों से रोक लगाई जा सकती है.

Gopalganj News : भारत शुगर मिल्स सिधवलिया के क्लब में शनिवार को व्यवहार आधारित सुरक्षा (बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी) विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. एच. एल. कैला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

मानवीय व्यवहार और लापरवाही से होती हैं अधिकांश दुर्घटनाएं

सेमिनार को संबोधित करते हुए सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. एच. एल. कैला ने कहा कि फैक्ट्री में होने वाली 90 प्रतिशत से अधिक दुर्घटनाएं मशीन या सिस्टम की खराबी के कारण नहीं, बल्कि मानवीय व्यवहार और लापरवाही से होती हैं. ऐसे में सुरक्षा नियमों के पालन के साथ कर्मचारियों की आदतों में सुधार भी जरूरी है.

सुरक्षा को आदत और संस्कृति बनाने पर जोर

डॉ. कैला ने कहा कि सुरक्षा केवल हेलमेट पहनने या नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कार्यस्थल की संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा. जब तक कर्मचारी सुरक्षा को अपनी आदत और दैनिक जीवन का हिस्सा नहीं बनाएंगे, तब तक दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होगा.

एक-दूसरे को सचेत करने की दी सलाह

उन्होंने कर्मचारियों से सजग और अनुशासित रहने के साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि असुरक्षित आदतों की पहचान कर सहकर्मियों को समय पर सचेत करना और सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करना जरूरी है. सामूहिक प्रयास से ही जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

कर्मचारियों की सुरक्षा प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता

मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि मिल प्रबंधन कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. इस तरह के प्रशिक्षण से कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी. कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान बतायी गयी बातों को कार्यस्थल पर लागू करने की अपील की.

सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डिस्टलरी जीएम प्रदीप शुक्ला, एकाउंट हेड सुशील जायसवाल, प्रोडक्शन हेड हरिबाबू पाल, गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, गन्ना विकास महाप्रबंधक राधेश्याम मिश्रा, गन्ना उप महाप्रबंधक विनोद राठी, एचआर हेड दिनेश तिवारी, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा, असिस्टेंट एचआर रजनीश सिंह, इंजीनियरिंग हेड मधुप श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, आरआर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही. अंत में एचआर विभाग की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

व्यवहार आधारित सुरक्षा सेमिनार का उद्घाटन करते मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन अग्रवाल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >