Gopalganj News : श्रीकृष्ण भगवान के छठियार महोत्सव को लेकर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, हथुआ इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को गोपाल मंदिर परिसर में संगठन की बैठक आयोजित हुई. इसमें 10 सितंबर को होने वाले छठियार महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में सैकड़ों बजरंगी कार्यकर्ता शामिल हुए.
प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक जिम्मेदारी
बैठक में कार्यकर्ताओं ने महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया. प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में कार्यकर्ता सहयोग करेंगे. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी.
महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर
बैठक में महोत्सव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की गयी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में सारण विभाग मंत्री सोनू बाबा, जिला अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अभि गुप्ता, नितेश कुमार, विकास श्रीवास्तव, अक्षय सिंह, उत्सव राय, रूपेश पंडित, दीपक श्रीवास्तव, घनश्याम पांडेय, घनश्याम पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
