गोपालगंज: बैकुंठपुर में स्थानांतरित शिक्षकों को दी गयी विदाई, समारोह में किया गया सम्मान

बैकुंठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्थानांतरित शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हें भावुक विदाई दी गई.

Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महारानी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह एवं मध्य विद्यालय महारानी के प्रधानाध्यापक सुकान्त सिंह ने संयुक्त रूप से की. समारोह में संकुल क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया.

विद्यालय में सेवा देने के बाद अन्यत्र स्थानांतरित हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को समारोह में सम्मानित कर विदाई दी गयी. इस दौरान शिक्षकों के विद्यालय में दिये गये योगदान को याद किया गया और उनके नये विद्यालय में बेहतर कार्यकाल की शुभकामना दी गयी.

शिक्षकों ने साझा किये साथ बिताये कार्यकाल के अनुभव

समारोह में शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ बिताये कार्यकाल के अनुभव साझा किये. स्थानांतरित होकर नये विद्यालय में जाने वाले शिक्षकों के शेष सेवा काल के बेहतर ढंग से बीतने की सामूहिक शुभकामना दी गयी.

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संकुल समन्वयक शशिभूषण कुमार यादव, चंद्रजीत चंचल, राजेश कुमार साह, प्रीति कुमारी, कुमारी वंदना, संगीत कुमार, कमला कुमारी, सुनीर कुमार, विजय कुमार गुप्ता, मनमोहन लाल, राजेश्वर प्रसाद यादव, राकेश कुमार पाण्डेय, रविंद्र कुमार राय, राजू कुमार मांझी, पम्मी कुमारी एवं मनोज कुमार सिंह शामिल रहे.

संकुल के शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

मौके पर धर्मेंद्र कुमार प्रसाद, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव सहित संकुल के कई शिक्षक उपस्थित रहे. मंच का संचालन धर्मेंद्र कुमार प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में स्थानांतरित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शेष सेवा काल के बेहतर ढंग से बीतने की कामना की गयी.

फोटो नं 106.स्थानांतरित शिक्षकों को सम्मानित की तस्वीर . | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >