बांकीपुर जीत पर गोपालगंज के बैकुंठपुर में जश्न, जन सुराज जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद सम्मानित

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद गोपालगंज के बैकुंठपुर में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय प्रसाद को सम्मानित किया गया और जीत को व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में जनता का जनादेश बताया गया.

Gopalganj News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया. इस अवसर पर जन सुराज के गोपालगंज जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद को सम्मानित कर बधाई दी गई.

पूर्व डीआईजी ने किया सम्मानित

पूर्व डीआईजी राम नारायण सिंह ने अजय प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत से बिहार में मजबूत विपक्ष का निर्माण होगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई मजबूती मिलेगी.

'यह जनता और व्यवस्था परिवर्तन का जनादेश'

जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद एवं पार्टी नेता भारत भूषण ने इस जीत को सामाजिक न्याय, बेहतर राजनीति और व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक जनादेश बताया. उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पारदर्शिता और सुशासन की अपेक्षा रखने वाली जनता की जीत है.

नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जागरूक जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन के पक्ष में अपना विश्वास जताकर बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है.

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा

इस अवसर पर नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और बिहार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सुशासन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का जताया आभार

जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद ने जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बांकीपुर की जागरूक जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर किए गए मतदान तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण ने इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया है.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं देते हुए इसे बिहार की नई राजनीतिक दिशा का संकेत बताया.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >