गोपालगंज के बैकुंठपुर में सीपीआई की पदयात्रा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) देशव्यापी आंदोलन कर रही है. इसी क्रम में गोपालगंज के बैकुंठपुर में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. 'बदलाव जरूरी है-एक सितंबर दिल्ली चलो' अभियान के तहत, पार्टी लोगों से दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने की अपील कर रही है.

Inflation and Unemployment: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और कथित कॉरपोरेट लूट के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की ओर से देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को बैकुंठपुर प्रखंड के खैराजम, रेवतिथ और दिघवादुबौली में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली. पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

‘एक सितंबर दिल्ली चलो’ अभियान के तहत निकली पदयात्रा

सीपीआई की ओर से छह अगस्त से 14 अगस्त तक ‘बदलाव जरूरी है-एक सितंबर दिल्ली चलो’ के नारे के साथ पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में शामिल होने की अपील की.

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे उठाये. नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लोगों के बीच अपनी बातें रखीं और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया.

जिला सचिव गणेश प्रसाद सिंह ने किया नेतृत्व

पदयात्रा का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव गणेश प्रसाद सिंह ने किया. उनके साथ वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार सिंह, राघव मिश्र, शिवदयाल प्रसाद, बबन साह, बाबूलाल राय और ललन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

दिल्ली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

सीपीआई नेताओं ने कहा कि आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है. नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के माध्यम से सरकार तक जनता की आवाज पहुंचायी जायेगी. नेताओं ने आम लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >