Baba Bageshwar: 700 साल पुराने मठ में ‘बाबा बागेश्वर’ सुनाएंगे हनुमंत कथा, कभी प्रभु श्रीराम और मां सीता ने किया था विश्राम

Baba Bageshwar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर अगले 5 दिनों तक हनुमंत कथा सुनाने वाले हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री 8 मार्च को दिव्य दरबार भी लगाएंगे. बाबा बागेश्वर की कथा का जिस मठ में आयोजन हो रहा है, वह मठ 700 साल पुराना है. ऐसी मान्यता है कि जनकपुर से अयोध्या लौटते समय श्रीराम ने मां सीता के साथ यहां विश्राम किया था. पढ़ें पूरी खबर…

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आज से गोपालगंज में शुरू हो रही है. अगले 10 मार्च तक बाबा बागेश्वर की कथा चलेगी. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह कथा गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम जानकी मठ में आयोजित की गई है. इस मठ का इतिहास लगभग 700 साल पुराना है. बाबा की हनुमंत कथा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. मान्यता है कि जनकपुर से अयोध्या जाते समय भगवान राम और माता सीता ने यहां विश्राम किया था. इसी वजह से इस गांव का नाम रामनगर पड़ा. वहीं पास में जहां माता जानकी का डोला रखा गया, उस स्थान का नाम जानकी नगर पड़ा. 

मठ की 52 शाखाएं हैं

स्थानीय सरपंच लालबाबू ने बताया कि हथुआ राज के पूर्वजों ने इस मठ का निर्माण कराया था. वर्तमान समय में मठ की 52 शाखाएं हैं. वर्तमान मठाधीश हेमकांत शरण महाराज द्वारा करीब 1991 में पुराने मठ का जीर्णोद्धार किया गया. वहीं पिछले साल यानी 2024 में अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया था. उस दौरान दक्षिण भारत से 2100 ब्राह्मण शामिल हुए थे.

2000 संतों के आने की संभावना

इस आयोजन में 60 से अधिक साधु-संत पहले ही पहुंच चुके हैं. वहीं, आज वृंदावन से करीब 2000 संतों के आने की संभावना है. स्थानीय लोग इस आयोजन को ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं और बाबा के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बाबा बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा के माध्यम से आध्यात्मिक शांति और भक्ति का संदेश दूर-दूर तक पहुंचेगा.

ALSO READ: RSS: 5 दिवसीय बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >