गोपालगंज: सावन में शिवभक्तों की परीक्षा, मंदिर मार्ग पर नाली का गंदा पानी बना परेशानी का कारण

सावन के पवित्र महीने में गोपालगंज के श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मांझा पूर्वी पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाली का गंदा पानी जमा होने से भक्त, विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे, मुश्किल में हैं. निर्माण के एक साल बाद भी नियमित सफाई न होने से नाली जाम है, जिससे सड़क पर जलभराव हो गया है. श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से जल्द ही समस्या के समाधान की अपील की है.

Gopalganj News: सावन माह में मांझा पूर्वी पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाली का गंदा पानी जमा होने से श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर मार्ग के किनारे बनी नाली का निर्माण करीब एक वर्ष पहले हुआ था, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाली पूरी तरह जाम हो गई है. इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है. श्रद्धालुओं का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक नाली की सफाई नहीं करायी गयी. इससे सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उनकी सुविधा भी प्रभावित हो रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से अविलंब नाली की सफाई कराने तथा मंदिर जाने वाले मार्ग को स्वच्छ एवं सुगम बनाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर मिल सके.

Also Read: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे 3 रणनीतिकार कौन? जिनकी मदद से नितिन नवीन के किले को ढहाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >