अनंत सिंह केस की जांच अब CID करेगी, गोपालगंज पुलिस ने फाइल सौंपी, 30 मई को होगी सुनवाई

Anant Singh: गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सरकार ने मामले की जांच अब बिहार सीआईडी को सौंप दी है. वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज केस में 30 मई को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है.

Anant Singh: गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बिहार सरकार ने इस केस की जांच अब सीआईडी को सौंप दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोपालगंज पुलिस ने मामले से जुड़ी पूरी फाइल बिहार सीआईडी को ट्रांसफर कर दी है. अब इस केस की जांच नए सिरे से सीआईडी करेगी. गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है.

वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुआ था मामला

यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है. 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराने और डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई.

9 लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

मीरगंज थाना पुलिस ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की थी.

जांच के दौरान पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराने के लिए सभी आरोपियों को नोटिस भेजा था. पुलिस ने कहा था कि 15 मई तक सभी लोग अपने हथियार और लाइसेंस के साथ जांच में शामिल हों.

पुलिस ने कोर्ट में दिया था आवेदन

पुलिस ने बाद में इस केस में दो नई धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया था. इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला कर लिया.

अब सीआईडी पूरे मामले की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि वायरल वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी थे या नहीं और कार्यक्रम के दौरान किन परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

30 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई

इस मामले में गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. माना जा रहा है कि सीआईडी जांच शुरू होने के बाद इस केस में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं.

वहीं इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >