प्रकाशित प्रारूप सूची में दर्ज वोटरों का सत्यापन कर लें सभी बीएलओ

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक की गयी.

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक की गयी. बैठक का आयोजन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रंजना भारती के निर्देश पर किया गया. उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन एक अगस्त को किया गया है. इसके बाद एक अगस्त से एक सितंबर 2025 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है. इस क्रम में 7 और 8 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 के बीच बैठक आयोजित कर अब तक प्राप्त दावे व आपत्तियों की जानकारी साझा की जानी है. बैठक में बीएलओ को यह भी निर्देश दिया गया कि वे प्रकाशित प्रारूप सूची में दर्ज मतदाताओं का सत्यापन कर लें और यदि कोई नाम छूटा हो या त्रुटिपूर्ण हो, तो उसका दावा या आपत्ति स्वयं भी निर्धारित घोषणा पत्र के साथ दर्ज करें. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बैठक की उपस्थिति, फोटो एवं कार्यवाही को संधारित करने का निर्देश भी सभी सहायक निर्वाचक पदाधिकारियों को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >