हथुआ कॉलेज में 35 विद्यार्थियों का नहीं आया एडमिट कार्ड

हथुआ. हथुआ गोपेश्वर महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण 35 विद्यार्थियों का इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड नहीं आया है.

हथुआ. हथुआ गोपेश्वर महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण 35 विद्यार्थियों का इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड नहीं आया है. इससे छात्र-छात्राएं आंदोलन करने के लिए विवश हैं. जानकारी के अनुसार लगभग 35 छात्र-छात्राओं ने अपने परीक्षा फॉर्म समय पर भरकर कॉलेज में जमा कर दिया था. लेकिन संबंधित कर्मी की लापरवाही के कारण उन फॉर्मों को कॉलेज द्वारा ऑनलाइन अपलोड नहीं किया गया. फॉर्म अपलोड न होने के कारण संबंधित छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका, जिससे वे परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित हो गये. इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में आंदोलन किया. मौके पर उपस्थित स्टूडेंट मैट्रिक्स के प्रांत संयोजक नवीन सोलंकी ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की. इस अवसर पर पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अमित सिंह, कॉलेज अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, उपाध्यक्ष यश कुमार, अनिशा सिंह, साक्षी पांडेय एवं चंदन कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. आंदोलनकारियों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि दोषी कर्मी पर कार्रवाई की जाये तथा सभी प्रभावित छात्र-छात्राओं का फॉर्म शीघ्र अपलोड कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >