ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए सदर प्रखंड के पंचायत स्तरीय खेल क्लबों की हुई बैठक

गोपालगंज. जिला खेल पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में गोपालगंज सदर प्रखंड स्थित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा कक्ष, समाहरणालय में संपन्न हुई.

गोपालगंज. जिला खेल पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में गोपालगंज सदर प्रखंड स्थित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा कक्ष, समाहरणालय में संपन्न हुई. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा पदधारकों से परिचय प्राप्त किया गया तथा खेल क्लबों को सशक्त एवं क्रियाशील बनाने के लिए विचार-विमर्श कर उनकी पंचायत में किन खेल विधाओं को प्रोत्साहन दिया जाये, इस पर चर्चा की गयी और खेल क्लब के सफल संचालन के लिए सुझाव प्राप्त किये गये. बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के प्रभावी संचालन और स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की रणनीति तय करनी थी. बैठक में खेल क्लबों की संरचना, व्यवस्था एवं संसाधनों की उपलब्धता तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल क्लबों को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिक लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके. बैठक के अंत में जिला खेल पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास व्यक्त किया कि पंचायत स्तर पर खेल क्लबों की सक्रियता से खेल संस्कृति को नयी दिशा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >