gopalganj news : पुलिस से मुठभेड़ में शराब तस्कर को पैर में लगी गोली

gopalganj news : दो तस्कर फरार, एक स्कॉर्पियो, कट्टा, दो कारतूस व छह सौ लीटर शराब बरामद

गोपालगंज. गोपालगंज में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गयी, जिसमें सीवान के एक शराब तस्कर को पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा जलालपुर रोड की है. घायल शराब तस्कर को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई. वह सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी मंसूर आलम का पुत्र है. पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा, दो कारतूस, एक स्कॉर्पियो व 600 लीटर शराब बरामद की है. एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की जांच करते हुए शराब तस्कर से पूछताछ की. सदर अस्पताल में पूछताछ करने के बाद फरार शराब तस्करों की तलाश में छापेमारी के लिए एसआइटी की टीम गठित की. एसपी ने बताया कि यूपी से एक स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप तस्करी कर लाने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब तस्कराें को बिहार में प्रवेश करते देख पीछा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलायी, जिसमें एक शराब तस्कर सद्दाम हुसैन को पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया. पुलिस ने घायल शराब तस्कर को कुचायकोट सीएचसी में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार शराब तस्करों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >