बांस हटाने को लेकर चाकूबाजी

गोपालगंज : रास्ते पर लगे बांस हटाने को लेकर विवाद में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गये. घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के अरार चौक वार्ड नंबर 26 के रहनेवाले साहेब अंसारी का आरोप है कि उसके घर के पीछे निकलनेवाले रास्ते […]

गोपालगंज : रास्ते पर लगे बांस हटाने को लेकर विवाद में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गये. घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के अरार चौक वार्ड नंबर 26 के रहनेवाले साहेब अंसारी का आरोप है कि उसके घर के पीछे निकलनेवाले रास्ते पर पड़ोसी द्वारा बांस लगा दिया गया था.

इसके कारण उसको बार-बार चोट लगती थी. कई बार कहने के बावजूद पड़ोसी ने जब बांस नहीं हटाया, तो वह खुद हटा दिया गया. इसके बाद चार पड़ोसियों ने लाठी, डंडा और घातक हथियार लेकर उसके घर में घुस कर मारपीट की. दो लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया तथा सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >