लड़की ने दवा की जगह खा ली कीटनाशक

लड़की ने दवा की जगह खा ली कीटनाशकसदर अस्पताल में कराया गया भरती संवाददाता, गोपालगंज दवा की गोली खाने की जगह एक लड़की ने कीटनाशक दवा खा ली. लड़की की स्थिति बिगड़ते देख परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे. पीड़िता की हालत गंभीर है. चिकित्सक ने आनेवाले चौबीस घंटे का समय युवती […]

लड़की ने दवा की जगह खा ली कीटनाशकसदर अस्पताल में कराया गया भरती संवाददाता, गोपालगंज दवा की गोली खाने की जगह एक लड़की ने कीटनाशक दवा खा ली. लड़की की स्थिति बिगड़ते देख परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे. पीड़िता की हालत गंभीर है. चिकित्सक ने आनेवाले चौबीस घंटे का समय युवती के लिए बेहद गंभीर बताया. थावे थाने के भुसाव गांव की रूपाली कुमारी (नाम काल्पनिक) ने सोमवार को पेट दर्द की दवा खाने के लिए घर में गयी. दवा के पास ही कीटनाशक दवा भी रखा हुआ था. युवती ने उसे पेट दर्द की दवा समझ कर खा ली. बाद में हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली. आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >